Saturday, June 1, 2019

परिवहन

सड़क परिवहन
– भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क है।
– USA, China, India
– भारत में 4 तरह की सड़कों का विकास किया गया है।
– राष्ट्रीय राजमार्ग (NH)
– राज्य राजमार्ग
– जिला सड़के
– ग्राम सड़के

राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway)

– भारत में लोक निर्माण विभाग (PWD) की स्थापना 1854 में लॉर्ड डलहौजी के शासनकाल में की गई थी।
– भारत में वर्ष 2015 तक राष्ट्रीय राजमार्ग का कुल विकास 98000 Km तक हुआ था।
– राष्ट्रीय राजमार्ग केंद्र सरकार के अधीन होते हैं अर्थात इनके निर्माण, रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होती है।
– राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (Cpwd) द्वारा किया जाता है।
– सड़कों का निर्माण PWD द्वारा किया जाता है।
– राष्ट्रीय राजमार्ग देश में सड़कों की कुल लंबाई का केवल 2% है लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग देश में कुल सड़क यातायात का लगभग 40% कवर करते हैं।
– राष्ट्रीय राजमार्गों की सर्वाधिक लंबाई वाले तीन राज्य – यूपी, राजस्थान, मध्यप्रदेश

राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना (National Highway devlopment project ) NHDP

– NHDP की शुरुआत 199 में अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में हुई थी।
– NHDP के दो घटक हैं।
1- स्वर्णिम चतुर्भुज – स्वर्णिम चतुर्भुज के द्वारा चारों महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता को 4 लेन या 6 लेन सड़कों के माध्यम से जोड़ दिया गया चारों महानगरों को जोड़ने वाले स्वर्णिम चतुर्भुज की कुल लंबाई 5846 Km है इसकी सबसे लंबी भुजा chennai to kolkata (NH 55) हैं।

– पूरब पश्चिम और उत्तर दक्षिण गलियारा
– उत्तर दक्षिण गलियारा- श्रीनगर से कन्याकुमारी
– पूरब पश्चिम गलियारा- सिलचर (असम) से पोरबंदर
– पूरब पश्चिम गलियारा और उत्तर दक्षिण गलियारा एक दूसरे को झांसी (up) में काटते हैं।
– दोनों गलियारों के सम्मिलित लंबाई 7142 km है।
– NHDP का विकास भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए वित्तीय व्यवस्था ईंधनकर और टोल टैक्स के द्वारा किया जाता है।

राज्य राजमार्ग

– राज्य राजमार्ग प्रत्येक राज्य के सभी जिला मुख्यालयों को उस राज्य की राजधानी से जोड़ती है।
– राज्य राजमार्गों की सर्वाधिक लंबाई वाले तीन राज्य
– महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश

No comments:

Post a Comment

डॉ. जीन पियाजे के सम्पूर्ण अधिगम से संबंधित सिद्धांत

डॉ. जीन पियाजे ( 1896-1980 ) स्विस मनोवैज्ञानिक थे। वे मूल रूप से प्राणी शास्त्री थे, लेकिन उन्होंने मनोविज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण क...