Thursday, June 6, 2019

भारत में रेलवे जोन, मंडल और रेलवे स्टेशन

भारत में 1853 को प्रथम ट्रेन का संचालन प्रारम्भ हुआ था | पहली ट्रेन मुंबई से ठाणे के मध्य चलायी गयी थी | भारतीय रेलवे विश्व का दूसरा और एशिया का पहला सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है | सम्पूर्ण भारत में भारतीय रेलवे को जोन में विभाजित किया गया है, प्रत्येक जोन को मंडल में विभाजित किया गया है | प्रत्येक मंडल के लिए रेलवे प्रबंधक (DRM) की न्युक्ति की जाती है, जो क्षेत्र के महाप्रबंधक (GM) को रिपोर्ट करते है | भारत में कितने रेलवे जोन, मंडल और कितने रेलवे स्टेशन है ? इससे सम्बंधित जानकारी आपको इस पेज पर विस्तार से दे रहे है |
भारत की प्रथम ट्रेन

भारत की पहली ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को मुंबई से ठाणे के बीच चलायी गई थी, इस ट्रेन नें कुल 35 किलोमीटर की दूरी तय की थी | इस ट्रेन में कुल 14 डिब्बे थे, और यह भाप के इंजन द्वारा चलायी जाती थी | इस ट्रेन का नाम ब्लैक ब्यूटी था |पूर्वी भारत में पहली ट्रेन वर्ष 1854 में हावड़ा से हुगली के मध्य चलायी गयी थी | उत्तर भारत में 1859 में कानपुर से इलाहबाद के बीच पहली ट्रेन का संचालन किया गया था |भारत की पहली विद्युत ट्रेन 1925 में मुंबई वीटी से कुर्ला के बीच चलायी गयी थी | भारत की स्वतंत्रता के बाद वर्ष 1950 में भारतीय रेल का राष्ट्रीयकरण किया गया |

भारत में कितने रेलवे जोन ?

भारत में कुल 17 रेलवे जोन है, जो इस प्रकार है-

उत्तर रेलवे
उत्तर पूर्वी रेलवे या पूर्वोत्तर रेलवे
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे
पूर्व रेलवे
दक्षिण पूर्वी रेलवे
दक्षिण मध्य रेलवे
दक्षिण रेलवे
मध्य रेलवे
पश्चिम रेलवे
दक्षिण पश्चिमरेलवे
उत्तर पश्चिम रेलवे
पश्चिम मध्य रेलवे
उत्तर मध्य रेलवे
दक्षिणपूर्व मध्य रेलवे
पूर्व तटीय रेलवे
पूर्वमध्य रेलवे
कोलकाता मेट्रो रेलवे

भारतीय रेलवे में कुल 73 मंडल हैं

भारत में रेलवे स्टेशन

भारतीय रेलवे में कुल स्टेशनों की संख्या 7,000 और 8,500 के बीच अनुमानित है, यह भारत के लोगों को रोजगार प्रदान करने वाला विश्व का चौथा सबसे बड़ा नियोक्ता है |

यहाँ पर हमनें आपको भारतीय रेलवे के जोन, मंडल तथा रेलवे स्टेशन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

1 comment:

डॉ. जीन पियाजे के सम्पूर्ण अधिगम से संबंधित सिद्धांत

डॉ. जीन पियाजे ( 1896-1980 ) स्विस मनोवैज्ञानिक थे। वे मूल रूप से प्राणी शास्त्री थे, लेकिन उन्होंने मनोविज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण क...